फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मानसिक मंदित युवक ने पुलिसकर्मियों पर फेंका जूता, वीडियो वायरल

Fri, 02 Jan 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई कस्बे में एक मानसिक मंदित युवक ने पुलिसकर्मियों पर जूता फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना झलकारीबाई मोहल्ले की बताई जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

इसमें दिखाया गया है कि नगर पंचायत का सफाईकर्मी झलकारीबाई मोहल्ले में काम कर रहा था। तभी एक युवक ने उसे पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पर तैनात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर युवक छत पर चढ़ गया और नीचे खड़े पुलिसकर्मियों पर जूता फेंक दिया। युवक के परिवारजनों ने बताया कि वह मानसिक मंदित है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें