फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: होलिका दहन के साथ खूब उड़ा अबीर-गुलाल, निकले हुरियारे

Tue, 03 Mar 2026 09:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रंग, उमंग और उल्लास के पर्व होली पर बच्चों व युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। जिले में करीब 570 स्थानों पर होलिका दहन के साथ अबीर और गुलाल उड़ा। बुधवार को जगह-जगह फाग गायन के साथ महिलाओं व युवाओं की टोलियां भ्रमण करती रहेगीं। ग्रामीण इलाकों में मटकी तोड़ने और ब्लॉक पनवाड़ी के नकरा गांव में लट्ठमार होली खेलने की परंपरा का निर्वाहन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार की रात निर्धारित स्थानों पर समितियों के सदस्यों ने होलिका दहन किया। लोगों ने होलिका दहन स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पुराने गिले-शिकवे भूलकर मिल-जुलकर रहने का संकल्प लिया। देर रात होलिका दहन के साथ रंगों के पर्व की शुरूआत हो गई।
पुलिस लाइन में एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने विधि-विधान से पूजन कर होलिका दहन किया। उन्होंने सभी से बिना किसी भेदभाव, आपसी प्रेम व समरसता के साथ पर्व मनाने की अपील की। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सोमवार की देर रात कस्बा ग्रामीण इलाकों में होलिका दहन किया गया। कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के झलकारीबाई नगर, सुभाषनगर, आजाद नगर समेत 20 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। त्योहार को लेकर बाजार में अबीर-गुलाल की बिक्री सर्वाधिक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें