फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब संयुक्त जांच समिति करेगी फसलों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
-फसल बीमा में 55,758 किसानों ने किए क्षतिपूर्ति का दावा
विज्ञापन

-सर्वे में खरीफ फसलों में 70 से 80 फीसदी क्षति का हो रहा आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। फसल सर्वे के दौरान सुविधा शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सामने आने के बाद शनिवार को डीएम गजल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिलास्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व, कृषि और बीमा कंपनी की समिति फसलों का सर्वे करेगी। उन्होंने 15 दिन के अंदर सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में एसडीएम महोबा, चरखारी व कुलपहाड़ ने बताया कि मूंग, तिल और उड़द की फसल में 70 से 80 फीसदी क्षति दिख रही है। बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि जनपद में स्थानिक आपदा के तहत अब तक 55,758 किसानों का सह दावा बीमा कंपनी को सर्वे के लिए प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष अब तक 13,485 दावों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। डीएम ने अधिकारियों व बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व विभाग के लेखपाल, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि की संयुक्त जांच समिति का गठन कर फसल क्षति का संयुक्त सर्वेक्षण कार्य 15 दिन में पूरा करें। बीमा कंपनी की ओर से अगले 30 दिन के अंदर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधान के अनुसार फसल क्षति का आकलन कर क्षतिपूर्ति लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में डीबीटी से हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल क्षति का प्रतिशत भरने के बाद ही कराएं हस्ताक्षर
महोबा। सर्वे के दौरान मिल रहीं शिकायतों पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सर्वेक्षण फार्म में फसल क्षति का प्रतिशत किसान के सामने ही भरा जाए। इसके बाद ही किसान के हस्ताक्षर कराए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब संयुक्त टीमें ही सर्वे का काम करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें