फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन भेड़ें खा गया जंगली जानवर

Sat, 19 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के राजीव नगर निवासी एक किसान की डेढ़ दर्जन भेड़े खूंखार जंगली जानवर खा गया सुबह जब किसान अपने बाड़े में जानवर देखने गया तो सभी खून से लथपथ मरी मिली। जिसे देख किसान के होश उड़ गए।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के राजीव नगर स्थित सरमन रैकवार का पांच पहाड़ी के पास भेड़ों का बाड़ा है। जहां वह अपनी भेड़ें पाले ह़ुए है। भेड़ों से ही उसकी जीविका चलती है। देर रात पहाड़ी की ओर से कोई खूंखार जंगली जानवर आया और बारी लांघकर बाडे़ं के अंदर घुस गया। वहां बंधी डेढ़ दर्जन अच्छी नस्ल की भेड़ों मार डाला। सुबह जब किसान सरमन भेंडे़ं देखने बाडे़ में पहुंचा तो जानवरों को मरा हुआ पाया। सरमन रैकवार ने बताया कि उसके जानवर मर जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। यही उसकी जीविका का साधन थे। किसान ने बताया कि भेड़ों के मरने से उसकी जीविका छिन गई है, इस घटना से करीब एक लाख की क्षति हुई है। थाने और पशु चिकित्सा विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें