महोबा। पीएमश्री जीजीआईसी महोबा की सात गाइड छात्राओं का चयन प्रदेश स्तरीय एडवेंचर गाइड प्रशिक्षण के लिए हुआ है। छात्राओं का दल प्रशिक्षण के लिए अल्मोड़ा रवाना हो गया है।
जीजीआईसी की छात्राओं का दल चित्रकूटधाम मंडल के प्रादेशिक सहायक स्काउट गाइड कमिश्नर शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में शीतलाखेत, अल्मोड़ा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होगा। इस दल के साथ मार्गदर्शक के रूप में शिक्षिका रंजना धुरिया और स्काउट शिक्षक सतचरण प्रजापति भी प्रशिक्षण कार्य में सहयोग के लिए साथ गए हैं। प्रशिक्षण के लिए चयनित छात्राओं में सोनम चौधरी, अंशिका सिंह, वैष्णवी सिंह, सौम्या, साक्षी, कल्पना व रोहिणी शामिल हैं। शिविर में छात्राओं को पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन जैसे महत्वपूर्ण साहसिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्य सगरम खरे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं का विकास होता है। इस मौके पर शिक्षिका नेहा, शबाना, वंदना, रंजना, शांति, नेहा सोनी, हरकुंवर, रूबी बेगम, रंजना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।