फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निषादराज की जयंती पर धूमधाम से निकाली गईं शोभायात्रा

Tue, 24 Mar 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 23 परिचय-शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां। संवाद
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। श्रंगवेरपुर के महाराजा रामसखा निषादराज की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। कश्यप समाज की ओर से सामाजिक एकता के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोबा और बेलाताल में शोभायात्रा व ऋृषि मुनियों की झांकी निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महाराजा निषाद की शोभायात्रा राठ सड़क से शुरू हुई। जो सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक होते हुए गुजरी। शोभायात्रा में एक नाव पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व निषादराज की झांकी निकाली गई। इसी तरह से वीर एकलव्य व गुरु कालू बाबा की झांकियां भी निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमते हुए चलती रहीं। इस मौके पर गिरजाशंकर रैकवार, महेश निषाद, संतोष कुमार धुरिया, अनिरुद्ध रैकवार, सोनू रैकवार, मलिक रैकवार, कालीचरण रैकवार, सुनील रैकवार, पंचू आदि मौजूद रहे।
बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बा जैतपुर में जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि भगवान गुहराज निषादराज का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इस मौके पर रामभरोसे रैकवार, कालीचरण, रामप्रसाद निषाद, महेश रैकवार, प्रशांत राजपूत, रवि, नारायण दास, धर्मेंद्र रैकवार, करण सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

फोटो 23 एमएएचपी 23 परिचय-शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें