फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सूर्य महोत्सव में बुंदेली लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

Tue, 03 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद सृजन की वर्षगांठ पर 11 फरवरी से शहर में शुरू होने वाले सूर्य महोत्सव में बुंदेली लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। दर्शक झूलों का आनंद लेंगे। मेले में बाहर के भी दुकानदार आएंगे। सूर्य महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

महोबा संरक्षण एवं विकास समिति की ओर से शहर के मोदी ग्राउंड में 11 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। सूर्य महोत्सव में मोदी ग्राउंड में जहां झूले व दुकानें लगेंगी। तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सूर्य महोत्सव में पुस्तक मेला आकर्षण का केंद्र होगा। यहां पुस्तकों के स्टॉल लगाए जाएंगे और विभिन्न पुस्तकों के लेखकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सूर्य महोत्सव में आने वाले दर्शकों को मनोरंजन के संसाधान सुलभ होंगे। डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा ने बताया कि सूर्य महोत्सव में समिति की ओर से निर्धारित स्थान पर झूला लगवाया जाएगा। झूला लगाने के लिए आवेदन प्रक्रिया विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में चार फरवरी तक होगी जबकि दुकान आवंटन के लिए 10 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें