फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रयागराज और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालुओं, पर्यटकों व व्यापारियों का सफर होगा आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज और हजरत निजामुद्दीन के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन रेलवे स्टेशन महोबा से होकर गुजरेगी। साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं, पर्यटकों व व्यापारियों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन 20 अक्तूबर दिन मंगलवार से चलेगी और कुल सात-सात फेरे लेगी। प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन का प्रस्थान का समय दोपहर 3:25 बजे है। यह ट्रेन महोबा रेलवे स्टेशन पर रात 8:23 बजे व कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर 8:42 बजे आएगी। इस ट्रेन का हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 11:35 बजे है। वापसी में यह ट्रेन 21 अक्तूबर से हर बुधवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन कुलपहाड़ स्टेशन पर रात दो बजे और महोबा स्टेशन पर 2:40 बजे आएगी। इस ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 9:10 बजे है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया कि त्योहार विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाएं। यात्रा के पहले ट्रेन की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें