फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कुनेहटा तिराहे पर गिट्टी लदा डंपर खराब, जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 19 परिचय-कुनेहटा तिराहे में लगा जाम खुलवाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कुनेहटा तिराहे के बृहस्पतिवार की देर शाम एक ओवरलोड गिट्टी लदा डंपर अचानक खराब होकर सड़क पर ही रुक गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। तत्काल डंपर न हटने से एक घंटे के अंदर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के गंज पत्थरमंडी से गिट्टी लादकर एक डंपर चालक जैसे ही बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कुनेहटा तिराहे पर पहुंचा तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इससे डंपर सड़क पर ही अचानक रुक गया। वाहन चालक गाड़ी आगे ले जाने में असफल रहा। देखते ही देखते कानपुर-सागर हाईवे पर एक घंटे के अंदर करीब एक किमी से अधिक लंबी वाहनों की लाइन लग गई और वाहन चालक जाम से निकलने के लिए एक दूसरे पर दबाव बनाते हुए दिखे।
पुलिस को जब जाम लगने की सूचना मिली तो कर्मचारी वहां पहुंचे और जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर किनारे से निकालना शुरू किया तो यातायात सामान्य हुआ। देर रात मरम्मत के बाद डंपर हाईवे से हटा। आए दिन होने वाली इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री कैलाश चंद गुप्ता, संतोष निगम, विजय गुप्ता, अशोक सोनी, राकेश कुशवाहा, आनंद गुप्ता, कुलदीप सेन आदि ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के आवागमन से आमजन को परेशानी होती है और व्यापार पर भी इसका नकरात्मक असर पड़ता है। नगर के मुख्य तिराहों पर पुलिस बल की तैनाती न होने से ऐसी समस्या आएदिन लोगों को परेशान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें