फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्थर लोडकर आ रहा डंपर गहरी खदान में पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 18 परिचय-भीषम कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। डहर्रा स्थित गहरी पत्थर खदान में शनिवार की रात पत्थर लोडकर ऊपर आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जब यह खबर परिजन को मिली तो चीख-पुकार मच गई। परिजन ने खदान संचालक पर घटना को छिपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला राजीव नगर निवासी भीषम कुशवाहा (28) डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की रात वह डंपर लेकर कोतवाली महोबा के डहर्रा स्थित पत्थर खदान में पत्थर लोड करने पहुंचा था। वह जमीन के नीचे बनी गहरी खदान में पत्थर लोड करने के बाद ऊपर पहाड़ पर चढ़ रहा था। काफी ऊंचाई पर आने के बाद संकरे रास्ते पर अचानक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। ऊंचाई से नीचे गिरने पर भीषम डंपर में ही दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी अनीता कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि डंपर मालिक ने उसे पत्थर लेने के लिए डहर्रा पहाड़ भेजा था। आरोप है कि खदान संचालक ने उसे ऐसी खदान में जाने को मजबूर किया जिसका रास्ता बहुत ही संकरा और बेहद खतरनाक था।
विज्ञापन

आरोप है घटना को छिपाने के लिए खदान संचालक शव को वहां से लेकर तत्काल जिला अस्पताल की मोर्चुरी पहुंच गए और मौके से डंपर को भी हटवा दिया। रविवार की सुबह पांच बजे सूचना दी गई। भीषम परिवार का इकलौता बेटा था। घटना से मां ममता, पिता रामचरन, बहन रजनी, पत्नी अनीता, बेटी नीतू, बेटे प्रियांश व नीरज रो-रोकर बेहाल है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें