फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाआें में एक की मौत, चार घायल

Wed, 07 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सब्जी मंडी में बुधवार को सुबह टेंपो खड़ा कर सब्जी के बोरे उतारे जा रहे थे। तभी ऊदल चौक की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के पास खड़े मिल्कीपुरा निवासी इकबाल (58) पुत्र गफूर, भवानीदीन (60), समीर (23) और याकूब खां (25) पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना होते ही सब्जी विक्रेता व अन्य लोग दौड़  पड़े और घायलाें को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पनवाड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बा कबरई के मोहल्ला गांधी नगर निवासी निसार (25) पुत्र मोहम्मद कलीम बुधवार को अपनी स्विफ्ट कार की सर्विस कराने झांसी जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैंदों मोड़  के समीप अचानक सड़क पर वनरोज के आ जाने से कार असंतुलित होकर वनरोज से टकराते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। राहगीराें ने कार में फंसे निसार को अचेत हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें