फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम-पिकअप भिड़ंत में एक की मौत

Thu, 25 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर टोल टैक्स बैरियर के समीप डीसीएम और पिकअप में आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना इतनी जबरर्दस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए।

बृहस्पतिवार को सुबह तकरीबन सात बजे घाटमपुर से महोबा जा रही एक डीसीएम कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा खन्ना के समीप टोल टैक्स बैरियर पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में डीसीएम चालक कानपुर के थाना सजेती के ग्राम सिकौला निवासी सूरज (28) की मौत हो गई, जबकि घाटमपुर निवासी मुश्ताक (40) पुत्र हबीब, खुर्शीद (24) पुत्र नसीर और दीपू (25) पुत्र अशोक निवासी सजेती सहित चार लोग घायल हो गए।

तेज आवाज के साथ दुर्घटना होते ही डीसीएम और पिकअप में फंसे घायलाें में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही ग्रामीण और राहगीर दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। वाहनों में फंसे घायलाें को आधा घंटा मशक्कत कर बाहर निकाला।

ग्रामीणाें ने मुश्ताक, खुर्शीद और दीपू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पिकअप के चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य कंद्र मौदहा ले जाया गया। घायलाें के जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक उपचार में जुट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें