फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अखंड हनुमान चालीसा पाठ में जुटी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के बजरंग चौक स्थित संकटमोचन मंदिर में शनिवार को अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का विशेष पाठ आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-
जागरुकता अभियान में महिलाओं को बताए अधिकार

महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, गांव व कस्बा क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने भरोसा दिया कि किसी भी प्रकार की शिकायत, उत्पीड़न व आपात स्थिति में पुलिस की ओर से त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस टीमों ने महिलाओं को कानूनी अधिकार भी बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 व मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं की जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें