सम्मेलन में एकदूजे को जयमाला पहनाते वर-वधू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकासखंड पनवाड़ी के गांव में चल महायज्ञ के समापन पर शनिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नौ जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। आयोजन समिति की ओर से दंपत्ति जोड़ों को उपहार भेंट किए गए।
नैपुरा गांव के पतरन सरकार धाम में संत शिरोमणि अलवेला महाराज द्वारा सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन कराया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शनिवार को यज्ञ के समापन पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
इसमें सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विवाह सम्मेलन में मोनू सिंह लिधौरा का नैपुरा की संध्या, नरेड़ी के कृपाल कुशवाहा का नैपुरा की विनीता, सोमवीर औरेया का मऊरानीपुर की वर्षा, कोनिया के अमरचंद्र का सरोज देवी समेत नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
पंडितों हिंदू रीति रिवाज के साथ रस्में संपन्न कराई। समिति की ओर से नव दंपत्ति जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पनवाड़ी डीएल यादव, प्रधान प्रतिनिधि जयसिंह यादव मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थानाध्यक्ष महोबकंठ उमापति मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।