फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अस्पताल के चैनल पर जना बच्चा

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डिलेवरी कराने के लिए शनिवार रात आई महिला ने अस्पताल के अंदर पहुंचने से पहले ही चैनल के पास बच्चे को जन्म दिया। आनन फानन में नर्स ने महिला को वार्ड में भर्ती किया। इसी तरह रात्रि 8.30 बजे जिला अस्पताल डिलेवरी कराने आ रही महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले गेट पर ही टेंपो में बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा निवासी श्रीमती आशा पत्नी अरविंद शनिवार की रात को जिला अस्पताल डिलेवरी कराने पहुंची। महिला अस्पताल परिसर में पहुंच गई। बाद में स्ट्रेचर मंगाया गया। स्ट्रेचर के देर में आने के कारण महिला चैनल तक ही पहुंच सकी और उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसकी भनक महिला अस्पताल में तैनात एएनएम को लगते ही वह आनन फानन में जच्चा-बच्चा को वार्ड में ले गईं। जहां पर उसे भर्ती कराया गया। डिलेवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनाें स्वस्थ हैं।
इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डढ़हत निवासी शकुुंतला शनिवार की रात को जिला अस्पताल डिलेवरी कराने जा रही थी। तभी अस्पताल के गेट के पास पहुंचते ही उसने टेंपो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एएनएम ने उस महिला को भी वार्ड में ले जाकर उसकी देखरेख करने के बाद उपचार किया। जहां पर जच्चा और बच्चा दोनाें स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला चिकित्साधीक्षक का कहना है कि डिलेवरी चैनल के पास नहीं वार्ड के अंदर हुई है और स्टाफ ने डिलेवरी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें