फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घराें से एक लाख रुपए की संपत्ति उड़ाई

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम लोहारी में शनिवार रात बदमाशाें ने दो अलग-अलग घराें में घुसकर एक लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस बदमाशाें की सरगर्मी से तलाश कर रही है। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

ग्राम लोहारी निवासी वीरपाल राजपूत परिवार के साथ घर में सो रहा था। तभी बदमाशाें ने पीछे की दीवार से प्रवेश कर बक्से का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है। सुबह जागने पर परिजन सामान बिखरा देख हक्का बक्का रह गए। महिलाएं जेवरात गायब देखकर रोने लगीं। इसके चलते भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित वीरपाल ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है।
शनिवार की ही रात को बदमाशाें ने इसी गांव में मुन्ना के घर में प्रवेश कर हजाराें रुपए की संपत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए। गृह स्वामी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी करीब 30 हजार रुपए की चोरी होने का अनुमान लगा रहा है। पीड़ित ने कोतवाली चरखारी में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें