फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ बच्चों ने देखी शुक्र पारगमन की घटना

Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम डा. काजल ने कहा के भूमंडल की खगोलीय घटनाओं को सोलर चश्मों के माध्यम से देखने से उनका ज्ञान बढ़ता है और वैज्ञानिक जानकारी भी बढ़ती है। वर्षों बाद होने वाली शुक्र पारगमन की खगोलीय घटना देखने के लिए कचहरी परिसर में बुधवार को स्कूली बच्चें का हुजूम उमड़ पड़ा। जिला विज्ञान क्लब के सौजन्य से सैकड़ों बच्चों ने सोलर चश्मे लगाकर इस खगोलीय घटना देखी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. काजल ने भी बच्चों के साथ शुक्र पारगमन को देखा और विज्ञान क्लब के प्रयासों की सराहना की। इसे बच्चों को दिखाते हुए डीएम ने कहा कि वैज्ञानिक जानकारियों को हर स्कूल द्वारा सही समय पर वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार देना चाहिए। सीडीओ वाई के उपाध्याय ने कहा कि लम्बे समयान्तराल के बाद यह घटना देख बच्चे उत्साह से लबरेज दिखे। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा विज्ञान क्लब द्वारा यह अनूठी घटना दिखाकर बच्चों में वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता ला दी है। समन्वयक बृजपाल कुटार ने कहा कि बच्चों को रंगीन सोलर चश्में विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उप्र द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। इस मौके पर सह समन्वयक शिवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश बाबू, नंदराम यादव, मुकुंदलाल तिवारी, विश्वनाथ त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें