महोबा। पीडब्ल्यूडी में बेलदार के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने जहर खा लिया जिससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया कि तीन माह से वेतन न मिलने के कारण चाचा ने जहर खाया है।
थाना कुलपहाड़ के ग्राम लाड़पुर निवासी हरिंश्चंद्र कुशवाहा 50 पुत्र छिंगा कुशवाहा लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को उसने जहर खा लिया। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे महेश ने आरोप लगाया कि तीन माह का वेतन और बकाया एरियर न मिलने के कारण चाचा का परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया।
उधर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवपूजन तिवारी और मंत्री राजेंद्र नें कहा कि अधिकारियाें द्वारा कर्मचारियाें का महीनाें वेतन न दिए जाने के कारण यह घटना घटी है। इसका वह खुलकर विरोध करेंगे और आरपार की लड़ाई लडे़ंगे। उन्हाेंने कहा कि कर्मचारियाें का वेतन और एरियर न मिलने की संघ पिछले कई माह से लड़ाई लड़ता आ रहा है। संघ शांत नहीं बैठेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिषासी अभियंता का कहना है कि बजट आने पर कर्मियाें का मानदेय दिया जाता है।