बेलाताल (महोबा)। सिद्धगोपाल रिछारिया कालेज में नेत्र परीक्षण शिविर में चयनित 40 मरीजाें का चित्रकूट में आपरेशन होगा। पं. रामपाल रिछारिया की पुण्य स्मृति में संतोष रिछारिया के नेतृत्व में रविवार को लगे नेत्र शिविर में जानकी कुंड सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डा. मनोज कुमार यादव ने टीम के साथ नेत्र परीक्षण किया। कसबे के अलावा मगरौल कला, पुरवा पनवाड़ी, खिरिया कला, अजनर, रजौनी, बछेछरकला, बछेछर खुर्द और डेरी अादि ांसे ग्रामीण जुटे। शिविर में कुल 188 ग्रामीणाें ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 40 मरीजाें को आपरेशन के योग्य पाया गया। जिन्हें आपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण के लिए चित्रकूट बुलाया गया। मरीजाें में आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणाें को 1500-3000 रुपए तक की कीमत का लैंस मुफ्त में प्रत्यारोपित किया जाएगा। वहीं अन्य मरीजाें को परीक्षण के बाद मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर रामभजन नायक, राधाचरण, गौतम, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, महेश अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्था सद्भूषण रिछारिया ने देखी। ब्यूरो