कबरई (महोबा)। कबरई-बांदा मार्ग खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश बरामद की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कबरई थानाक्षेत्र के कबरई-बांदा मार्ग के किनारे स्थित सोनी ढाबा के पास खेत में युवती की नग्न लाश होने की खबर ने सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नयन सिंह यादव ने बताया कि युवती की नग्न लाश खेत से बरामद की गई है। बरामद लाश से मृतका के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर शव फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा है फिर भी लाश के आसपास के निशानाें के आधार पर मृतका की शिनाख्त होने के बाद घटना की असलियत का पर्दाफाश किया जाएगा।