फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं दे रहा दुर्घटनाओं को दावत

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। ब्लाक कबरई के लोहिया गांव मवई में गांव के बीचोंबीच तिराहे पर स्थित एक कुआं दुर्घटनाआें को दावत दे रहा है। बिना बाउंड्री वाले इस कुएं में अब तक कई ग्रामीण गिरकर मौत का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन द्वारा कुएं के चारों तरफ बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

डॉ. लोहिया ग्राम मवई जब से लोहिया गांवों की सूची में शामिल हुआ है। तब से यहां प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन बीचोंबीच तिराहा पर स्थित कुएं के किनारे बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। पानी से लबालब 50 फुट गहरे और छह फुट परिधि वाले इस कुएं में गिरकर कई ग्रामीण मौत के मुंह में जाते-जाते बच चुके हैं। इस कुएं में बैलगाड़ी, बाइक, साइकिल से लेकर एक महिला तक कुएं में गिर चुकी है।
ग्राम मवई निवासी राघवेंद्र, ऊदल, मूलचंद्र, पप्पू, विनय ने बताया कि कुएं में दिन रात किसी के गिरने की आशंका बनी रहती है। सड़क के किनारे कुएं की जगत समतल होने के कारण अंधेरे में आते जाते समय ग्रामीणाें को कुएं का पता नहीं चल पाता। रात के समय रास्ते से आते जाते समय ग्रामीणाें को कुएं में गिरने का डर सताता रहता है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से कई बार कुएं के किनारे बाउंड्रीवाल बनवाने या कुएं पर छत डलवाने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें