फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली पुलिस ने एक अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन लोगाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने फैैक्ट्री से 312 बोर व 315 बोर के अर्धनिर्मित तमंचे और असलहे बनाने के औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक अमित शर्मा, दिग्विजय सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम शाहपहाड़ी के पास गयादीन के मजरे पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने तमंचे, बंदूक की नाल, लोहे की बॉडी, लकड़ी की बट, एक पंखा, भट्टी, आरी और अधबने तमंचे, 150 पुर्जे, वर्मा, हथौड़ा के अलावा शस्त्र बनाने के औजार भी बरामद किए।
पुलिस ने मौके से नृपत लोधी पुत्र गयादीन लोधी निवासी मजरा शाह पहाड़ी, हुसैन बेग पुत्र मट्टू निवासी बिच्छू पहाड़िया कालोनी, नरेश राजपूत पुत्र रामसेवक निवासी शाह पहाड़ी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश ने बताया कि पकडे़ गये अपराधियों से और भी घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें