फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरा गांव अंधेरे में डूबा

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा (महोबा)। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से तीन दिन से पिपरा अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियाें ने इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गांव में स्थित ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते तीन दिन पहले फुंक गया था। इससे गांव के 173 कनेक्शन धारकाें के घराें में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने से आटा चक्की ठप पड़ी हैं। लोगाें को अनाज पिसाने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान बिंदा सिंह, मोहनलाल, छोटेलाल, कैलाश, कामता प्रसाद ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियाें को ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी देने के बाद भी आज तक दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया, जिससे गर्मी से लोगाें का बुरा हाल है।
गौरतलब है कि गांव में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बहाल न किए जाने से शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए प्राथमिक विद्यालय पिपरा, कन्या प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल पिपरा सहित सभी विद्यालयाें में टीचराें ने टीवी के इंतजाम किए थे, लेकिन बिजली बहाल न होने के कारण स्कूल में बच्चे मोदी का भाषण नहीं सुन सके। हालांकि कुछ टीचराें ने आननफानन में रेडियो का इंतजाम किया। बिजली विभाग के जेई एमपी सिंह का कहना है कि सात सितंबर तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें