फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की घोषणा से चुनावी सरगर्मी तेज

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विधानसभा उप चुनाव में प्रमुख दलाें के प्रत्याशियाें के मैदान में उतरने के साथ अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियाें के टिकट घोषित होते ही भाजपा और कांग्रेस कार्यालय गुलजार हो गये हैं। कार्यालयाें में चहल पहल बढ़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताआें में उत्साह है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने पूर्व में ही विधानसभा चरखारी से कप्तान सिंह राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया था। सोमवार को कांग्रेस ने रामसंजीवन यादव उर्फ दद्दा और भाजपा ने मंगलवार को लक्ष्मी नारायण गलिया की पत्नी गीता राजपूत को विधानसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्रमुख दलाें के टिकट घोषित होेते ही ग्रामीण अंचलाें में चहल पहल बढ़ गई है। प्रत्याशियाें और समर्थकों की गाड़ियां गांवों में दौड़ने लगी हैं। इससे गांवाें में भी खासी चहल पहल है। समय से बारिश न होने और खेताें में कामकाज न होने पर किसान भी घराें पर प्रत्याशियाें से मिल रहे हैं।
टिकट घोषित होते ही प्रत्याशियाें ने समर्थकाें के साथ ग्रामीण अंचलाें की खाक छानना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सारा दिन ग्रामीण अंचलों में चार पहिया वाहन दौड़ते रहे। एक साथ सभी दलाें के प्रत्याशियाें और समर्थकाें के गांव-गांव में जनसंपर्क तेज करने से खासी चहल पहल बढ़ गई है। हालत यह है कि सुबह होते ही प्रत्याशी और समर्थक ग्रामीणाें के घराें में दस्तक देने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें