फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में हुआ विकास: रामगोविंद

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/बेलाताल महोबा। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सपा के राज में जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है। जिले में सड़कों और पानी शिक्षा को सरकार ने धन की कमी नहीं आने दी। आगे भी चरखारी विधानसभा की सीट पर पूर्ववत सपा का कब्जा होते ही, यहां विकास और पर्यटन पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। कुलपहाड़ के जनतंत्र इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चरखारी विधानसभा सीट पर सपा के पक्ष में माहौल बनाने को बेसिक शिक्षा मंत्री क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान बेलाताल हरीमोहन द्विवेदी के आवास पर सपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर वर्ग का विकास सपा की सरकार मेें हुआ है। चरखारी में सपा के हाथ से जैसे ही सीट भाजपा के पास पहुंची, विकास का पहिया वहीं थम गया। पिछले दो साल में एक भी ऐसा विकास कार्य नहीं हुआ। सपा ने हर वर्ग के हितों का ध्यान रखकर काम किया है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे खुलकर बूथवार सपा के लिए काम करें। वे जैतपुर में विकास की गंगा बहा देगें। इस मौके पर महेंद्र द्विवेदी,प्रमोद रैकवार,श्याम निषाद,राम प्रकाश पाठक,निर्भय सिंह पटेल,महेश निषाद,श्याम सुंदर निषाद,अजयराज यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
कुलपहाड़ के जनतंत्र इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सपा ने गरीबाें और किसानाें से लेकर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाआें को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानाें के दर्द को केवल सपा ने ही समझा है। इसलिये यहां के किसानाें के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चुनाव प्रभारी विधानसभा चरखारी श्याम सुंदर निषाद ने कहा कि विधान सभा चरखारी के लोग अब दोबारा किसी अन्य प्रत्याशी को जिताने की भूल न करें। इस मौके पर राज्य मंत्री रामाधार राजपूत, पूर्व खनिज मंत्री सिद्धगोपाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशु शिवहरे, चौधरी छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव, हमीरपुर-महोबा सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह, मुईनउद्दीन उर्फ मुइया, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें