बेलाताल (महोबा)। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बदला लेने का समय आ गया है। उप चुनाव में विपक्षी दलाें के प्रत्याशियाें को करारी शिकस्त देकर पार्टी की ताकत का अहसास कराएं।
शिक्षा मंत्री शुक्रवार को बेलाताल के सपा कार्यालय में पार्टी प्रत्याशी कप्तान सिंह राजपूत के समर्थन में कार्यकर्ताआें की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा को पूंजीपतियाें ने लड़ाया था। यही वजह है कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। तीन माह में ही लोगाें का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है। उन्हाेंने कहा कि सपा गरीबाें, मजदूराें की लड़ाई लड़ रही है। उन्हाेंने कहा कि आकाशीय बिजली से किसान की मौत होने पर प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपए आपदा राहत राशि देना शुरू कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर लोगाें को विभाग या अधिकारियाें के चक्कर लगाने के जरूरत नहीं है। सरकार ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगाने के विभाग को निर्देश दिए हैं।
पूर्व खनिज मंत्री सिद्ध गोपाल साहू ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के समय किसानाें के हिताें की बात करते हैं। चुनाव बाद किसानाें की बात भूल जाते हैं। किसानाें की कर्ज माफी का काम सपा ने किया है। मरीजाें को घर से अस्पताल ले जाने और अस्पताल से घर तक छोड़ने के लिए एंबुलेंस प्रदेश सरकार ने मुहैया कराई है। इसी तरह सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था भी सपा सरकार की देन है।
इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल, एमएलसी श्यामसुंदर निषाद, पूर्व मंत्री शिवराम कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशु शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, सपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मैमूना खातून, राकेश कुमार, भागीरथ यादव, प्रान सिंह यादव सहित तमाम वक्ताआें ने विचार व्यक्त किए।