फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, महिला की मौत

Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चरखारी मेला मैदान के नजदीक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि जीजा और साले सहित चार लोग घायल हो गये। साले की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिये रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा खरेला निवासी प्रवेंद्र सिंह अपनी मां प्रेमलता का उपचार कराने स्कॉर्पियो से झांसी गया था। बुधवार देर रात वह झांसी से लौटकर वापस घर जा रहा था। चरखारी मेला मैदान के नजदीक पहुंचते ही स्कॉर्पियो असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिससे स्कॉर्पियो सवार ग्रामीण घायल हो गये। देर रात का समय होने के कारण स्कॉर्पियो में फंसे घायल मदद के लिये पुकारते रहे। बाद में सड़क से गुजरे राहगीराें और ग्रामीणाें ने बोलेरो में फंसे घायलाें को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया।
प्रेमलता (50) पत्नी प्रमोद सिंह रघुवंशी को चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रवेंद्र सिंह रघुवंशी (28) निवासी खरेला, लवली (30) पत्नी हरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह (35) निवासी छानी और चालक छत्रपाल उर्फ भूरा (35) निवासी धवारी शामिल हैं। प्रवेेंद्र सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से चिकित्सकाें ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें