फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांवाें में बनेंगे 3030 स्वच्छ शौचालय

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत भारत निर्मल अभियान के तहत 3030 स्वच्छ शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए जिले के चाराें विकासखंडाें के 18 लोहिया गांवाें को चिह्नित कर प्रत्येक गांव में अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित कर तेजी से काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

शहराें की तर्ज पर लोहिया गांवाें को भी साफ सुथरा बनाए रखने और ग्रामीणाें को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में भारत निर्मल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लोहिया गांवाें में रह रहे बीपीएल कार्ड धारक परिवार के साथ-साथ एपीएल कार्ड धारक अनुसूचित जाति/जनजाति, लघु व सीमांत किसान, भूमिहीन खेतिहर मजदूर, विकलांग व्यक्ति और उस परिवार को शामिल किया गया है जिसकी मुखिया महिला हो। योजना के तहत चुने गए लाभार्थियाें को अनुदान की धनराशि प्रदान की जाएगी।
योजना के अंतर्गत विकासखंड कबरई के बम्हौरी गोसाईं में 50, दमौरा में 98, मवई में 100, बबेड़ी में 130, परसहा में 122, डढ़हत माफ में 101, छिकहरा में 195, लुहेड़ी में 220 और सुरहा में 181 शौचालयाें के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम नगारा घाट में 160, टिकरिया में 115, कोटरा में 200, पिपरी में 227, पनवाड़ी में 636 और नटर्रा में 114 शौचालय अनुदान की धनराशि से बनवाए जाएंगे। विकासखंड चरखारी के ग्राम बगरौन में 200, लुहारी में 110 और विकासखंड जैतपुर के चमरुवा गांव में 71 शौचालयाें का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रामजियावन ने बताया कि ग्रामीणाें को घराें में ही स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने की मंशा के चलते शासन द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। चुने गए गांवाें में वित्तीय वर्ष 2014-15 में शौचालयाें का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें