फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी गौरांगी मइया, शिव की अर्धांगिनी मइया

Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नवरात्र की अष्टमी के दिन देवी मंदिराें में भक्ताें का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्ताें ने पान, बताशा, अठवाईं और नारियल अर्पित कर नवरात्र की आठवीं शक्ति माता महागौरी की उपासना की। साथ ही वेद मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को अष्टमी की पूजा के लिए भक्ताें की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका देवी मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, शारदा मंदिर, महेश्वरी मंदिर, काली माता मंदिर सहित कई देवी मंदिराें में पहुंचकर भक्ताें ने मां महागौरी की स्तुति की। सबसे ज्यादा भीड़ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में रही। महिलाआें ने मंदिर में पान, बताशा, नारियल, अठवाईं आदि अर्पित कर माता की पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर दोपहर तक अष्टमी पूजा का सिलसिला जारी रहा।
भोर होते ही महिलाएं और युवतियां देवी मंदिराें के लिए घराें से निकल पड़ीं। महिलाआें ने मंदिराें में पहुंचकर माता महागौरी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और वैभव की कामना की। बड़ी चंद्रिका मंदिर में भक्ताें ने वेद मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर माता की उपासना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। घंटाें की ध्वनि, भक्ति गीताें और वेद मंत्रोच्चार की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। भक्ताें ने एक स्वर में माता के जयकारे लगाए। माता की स्तुति के लिए सुबह से लेकर शाम तक मंदिराें में भक्ताें का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


जगह-जगह कन्या भोज की रही धूम
महोबा। सोमवार को अष्टमी की पूजा के साथ कन्या भोज की धूम रही। शहर में जगह-जगह आयोजित कन्या भोज में कन्याआें को भोजन कराया गया। बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, महेश्वरी माता मंदिर, छोटी चंद्रिका देवी मंदिर सहित कई मंदिराें में आयोजित कन्या भोज में कन्याआें की खासी भीड़ रही। इसके अलावा श्रद्धालुआें ने घराें में भी कन्या भोज का आयोजन कर माता की कृपा प्राप्त की। कन्या भोज के जगह-जगह से बुलावे आने के कारण कन्याआें में खासा उत्साह रहा। सोमवार को कन्या भोज का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें