फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टेंपो टकराया, छह घायल

Thu, 01 Aug 2013 05:34 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा के पास गाय को बचाने के प्रयास में टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे टेंपो में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात टेंपो कबरई से सवारियां लेकर महोबा आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से दो किलोमीटर पहले सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना होते ही टेंपो में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े और टेंपो में फंसे घायलाें को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलाें में जयदेवी (50) पत्नी नत्थू, फाजलनिशा (40) पत्नी महमूद हुसैन, शेरू (20) पुत्र महमूद हुसैन, मुमताज (38) पत्नी शहीद, अखिलेश (27) पुत्र नत्थू ,गांधीनगर कबरई और मुन्ना (25) रिवई शामिल हैं। जिला अस्पताल में शेरू की हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें