महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानाें पर किशोरी सहित दो लोगाें ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के मिशन कंपाउंड निवासी मनीषा सोलोमन (14) पुत्री नयन सोलोमन ने बुधवार रात घर पर जहर खा लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनाें ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर चरखारी के मोहल्ला घुसियाना निवासी सोनू की पत्नी विद्या (20) सोनू ने किसी बात से क्षुब्ध होकर घर पर जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उसने परिजनाें को जहर खाने की जानकारी दी। परिजनाें ने आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में चरखारी कोतवाली के सूपा गांव निवासी दयाराम की पत्नी सुमित्रा (60) ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्यूरो