फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे मजदूर से जहरखुरानी

Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिल्ली से कमाकर घर लौट रहा श्रमिक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर श्रमिक ने 50 हजार रुपए गायब होने की बात बताई।
विज्ञापन

शाहपहाड़ी निवासी रामप्रकाश दिल्ली में मजदूरी करता है। चार माह बाद वह 50 हजार रुपए कमाकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिला दी। इससे वह ट्रेन में बेहोश हो गया। बदमाशाें ने उसके बैग और जेब में पड़े 50 हजार रुपए निकाल लिए और चंपत हो गए। महोबा स्टेशन पर कुछ होश में आने पर वह जैसे ही वह ट्रेन से नीचे उतरा, मदहोशी के चलते वह प्लेटफार्म पर बुरी तरह गिर गया। इससे उसके पैर में चोट आ गई।
जीआरपी के सिपाहियाें ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद पूरी तरह होश में आए श्रमिक ने बताया वह दिल्ली से 50 हजार रुपए लेकर ग्राम शाहपहाड़ी जा रहा था। श्रमिक के परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें