महोबा। शहर के गांधी नगर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। पड़ोसी दुकानदाराें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी मोहम्मद याकूब पुत्र मोहम्मद मूसा खां की गांधी नगर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार रात 12 बजे दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में धुआं देख पड़ोसी दुकानदाराें ने उसे सूचना दी। आग की लपटें उठती देख दुकानदार आग बुझाने में जुट गया। लेकिन आग पर काबू न पाते देख दुकानदाराें ने आनन फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग के जवानाें ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में दुकान में रखे स्पेयर पार्ट्स, पीवीसी पाइप, सैक्सन डिलेवरी पाइप सहित दुकान का काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। प्लास्टिक का सामान और स्पेयर पार्ट्स होने के कारण अंदर ही अंदर आग फैलती गई और तीन लाख से अधिक का सामान जल गया।