महोबा। हमीरपुर-महोबा जिले में बीटीसी 2012 की अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद चयनित अभ्यर्थियाें के मूल अभिलेखों के सत्यापन की तिथि तय हो गई हैं।
आठ और नौ जनवरी को मूल अभिलेख अंतिम सूची में शामिल अभ्यर्थियाें को जमा करने हाेंगे। सत्यापन में वैध पाए जाने पर इन्ही तिथियाें में अभ्यर्थियाें को बैंकाें में फीस जमा करनी होगी। यह जानकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने दी। उन्हाेंने बताया बीटीसी 2012 की अंतिम तिथि डायट कार्यालय में चस्पा की गई है। ब्यूरो