फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सर्दी से बचाने को स्कूल बंद करें

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कड़ाके की ठंड से बच्चाें को बचाने के लिए वित्तविहीन शिक्षक महासंघ ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विद्यालय बंद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में महासंघ पदािधिकारियों ने बताया पड़ोसी जनपद बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, फतेहपुर जिलाें की प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलाें की छुट्टी हो गई है। यहां भी अवकाश घोषित किया जाए। इस मौके पर जगप्रसाद तिवारी, मदन कुमार, गिरीश कुमार, सत्यम गुप्ता, देवेश तिवारी, सौरभ त्रिवेदी सहित तमाम टीचर मौजूद थे। उधर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयाें की छुट्टी किए जाने की मांग की। पत्र में बताया ठंड की वजह से तमाम गरीब बच्चाें को गर्म कपड़ों के अभाव में ठंड लगने का खतरा बना रहता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह, महेंद्र यादव, जयदेव मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें