चरखारी (महोबा)। चरखारी के कन्या प्राथमिक विद्यालय रिवई में गुुरुवार को ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राजकुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एनपीआरसी रिवई राजकुमार दिहूलिया और जिला व्यायाम शिक्षक जिला व्यायाम शिक्षक आदित्यमणि शर्मा ने विद्यालय की 70 छात्राआें और अनुसूचित वर्ग के छात्राें को ड्रेस वितरित की। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राबिया खातून, राजेश कुमार, नरेंद्र पटैरिया समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।