श्रीनगर (महोबा)। कैंसर की बीमारी से परेशान पीआरडी जवान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा (45) पुत्र भागीरथ विश्वकर्मा पीआरडी जवान है। एक साल से वह कैंसर से पीड़ित है। मुंबई में इलाज कराने के लिए तीन बीघा जमीन भी बेच दी है। इसके बाद भी आराम नहीं मिला। तकलीफ सहन न होने से परेशान होकर बुधवार को पीआरडी जवान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय पत्नी व बच्चे खेत में काम करने गए थे।
दोपहर को बच्चे घर लौटे तो पिता को लटका देख चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुुकार सुनकर ग्रामीण एकजुट हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण की मौत के बाद घर में रोना-पीटना मचा गया।
कैंसर से परेशान पीआरडी जवान फांसी पर झूला