फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बढ़ रहा लोकतंत्र को खतरा-प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा।
देश में अराजकता के बढ़ते माहौल के चलते लोकतंत्र पर खतरा बढ़ रहा है। यह बात कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कही। उन्होंने गुजरात में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। कहा कि समस्याओं को बुुलंद करने वाले प्रतिपक्ष की आवाज को दबाने के लिए यह घटना साजिश का हिस्सा है।

खरेला में निवास पर वार्ता करते हुए बादशाह सिंह ने राहुल पर हमले की घटना के लिए भाजपा केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष का काम जनता की समस्याओं को सरकार के सामने रखना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात सहित अन्य बाढ़ पीड़ित प्रदेशाें की दुर्दशा को देखकर प्रभावित क्षेत्र में दौरा करके पीड़ितों का दर्द बांटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सत्ता में काबिज सरकार जमीनी हकीकत को सामने लाने से रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। निरंकुश व्यवस्था के बीच अराजकता के बढ़ते माहौल के चलते देश में लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में काबिज सरकार ने दमनकारी नीति का रवैया न छोड़ा तो कांग्रेसी प्रदेशभर में आंदोलन के लिए विवश होंगे।

-कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर हुए हमले की कटु निंदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें