फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों के खेत में लगी आग से 9 बीघे की गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
आग की घटना के बाद खेत में जली पड़ी फसल - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी/कनकुआ। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम लोहरगांव व लोधीपुरा में दो किसानों के खेतों में लगी आग से 9 बीघे में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटनाओं से पीड़ित किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के ग्राम लोहरगांव निवासी हल्काई पुत्र पूरनलाल के चार बीघा खेत में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। शुक्रवार रात खेतों के समीप से गुजरी बिजली लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग ने विकराल रूप घारण करते हुए पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। एकजुट ग्रामीण टैंकर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया लेकिन तब तक पूरे खेत में खड़ी फसल जल गई। साथ ही, समीप में रखा किसान जगदीश का भूसा भी जल गया। दूसरी घटना थाना पनवाड़ी के ग्राम लोधीपुरा में घटी। यहां के निवासी किशोरीलाल अहिरवार के पांच बीघा खेत में गेहूं की फसल पकी खड़ी थी, लेकिन मजदूर न मिलने से कटाई नहीं हो पा रही थी। शनिवार की सुबह आग लग गई। आग से पांच बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को देकर आग की घटना में हुई क्षति का आकलन कर सरकारी सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें