फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा न देने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। लहच्यूरा बांध से कबरई बांध तक निकाली गई नहर का निर्माण कराए जाने के लिए किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा सर्किल रेट के हिसाब से न दिए जाने के विरोध में किसानों ने शहर में जुुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में अंबेडकर पार्क में पहुंचकर धरना दिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जमकर कोसा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत की गई किसानों की भूमि का मुआवजा जबतक बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से नहीं दिया जाएगा तबतक किसान शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि अब किसानों ने अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुआवजे देते समय सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों को धोखे में रखा। अधिकारियों ने यह कहकर मुआवजा दिया था कि बाद में बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से शेष धनराशि और दी जाएगी। अब अधिकारी अपने वादे से मुकर रहे हैं। जिससे किसानों को धरना प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता बाबूलाल ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों का सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा न देकर उनका उत्पीड़न कर रही है। दूसरी तरफ अन्ना जानवरों की कोई व्यवस्था न किए जाने से किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर बड़ी गौशालाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की। उन्होंने बुंदेलखंड के सभी छोटे बड़े किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ जाने की मांग की। इस मौके पर मुन्नीलाल, रमैया, कबीर उद्दीन, मीराबाई, गयादीन, ब्रजलाल, नन्हूू, पुन्ना, तुलाराम, रामगणेशी, कालीचरन, जवाहरलाल, कमलेश सहित दो सैकड़ा से ज्यादा किसान मौजूद रहे।

सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा न देने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
-शहर में जुलूस निकालकर अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें