महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्घ शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीएससी व बीकाम प्रथम वर्ष में 320 सीटों का इजाफा किया गया है, जिससे प्रवेश से वंचित छात्र छात्राओं को अब महाविद्यालय में प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए छात्र छात्राएं नवीन आनलाइन पंजीकरण 10 अगस्त तक करा सकते है।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि कालेज में सीमित सीटे होने के चलते तमाम आवेदक प्रवेश से वंचित रह गए थे। महाविद्यालय की अतिरिक्त सीटों की मांग पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीए प्रथम वर्ष, बीएससी बायो व मैथ प्रथम वर्ष और बी-काम प्रथम वर्ष में एक एक सेक्शन की 80-80 सीटों की अतिरिक्त वृद्घि कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी नौ अगस्त से 11 अगस्त के बीच में अपना प्रवेश करा सकते है। 10 अगस्त तक प्रवेश के लिए नवीन ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।
विश्वविद्यालय ने 320 सीटों का किया इजाफा, मिलेगा प्रवेश