फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फीसदी पहाड़ बंद होने से पत्थर कारोबार प्रभावित

Sun, 25 Jun 2017 12:06 AM IST
75 फीसदी पहाड़ बंद होने से पत्थर कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
नवीनीकरण न होने से पहाड़ों में पसरा सन्नाटा ।
विज्ञापन
पत्थर मंडी कबरई में पहाड़ों का रिन्यूवल न होने से 25 फीसदी पहाड़ों पर काम चल रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपये प्रतिमाह राजस्व का नुकसान हो रहा है। पहाड़ों की संख्या घट जाने से रॉयल्टी में आई भारी कमी के चलते तमाम गिट्टी से लदी गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नए पहाड़ के पट्टे करने पर रोक लगी होने और पुराने पट्टों का रिन्यूवल बंद कर दिए जाने से पत्थर व्यवसायिक नगरी कबरई के 75 फीसदी पहाड़ों पर सन्नाटा पसरा है। पहाड़ों का काम बंद हो जाने से हजारों श्रमिकों की रोजी रोटी छिन गई है। काम न मिलने से श्रमिक महानगरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। पत्थर मंडी में रॉयल्टी की कमी के चलते क्रेशर प्लांटों में गिट्टी के ऊंचे ऊंचे ढेर लगे हैं। जिनके खरीददार तो हैं, लेकिन रॉयल्टी न मिलने से गाड़ियां लोड नहीं हो पा रही हैं।
जिले में यह पहला मौका है जब क्रेशर संचालकों को रॉयल्टी के लाले पड़े है। हालात ये है कि पिछले एक साल के अंदर रिन्यू होने वाले पहाड़ों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। इससे सरकार को लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। कबरई मंडी में प्रतिदिन ड़ेढ हजार से ज्यादा गाड़ियां गिट्टी लेने आती हैं। लेकिन यहां पर रॉयल्टी की भारी कमी के चलते 25 फीसदी गाड़ियां आना कम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें