फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धड़ल्ले से चल रहा बालू का अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। पनवाड़ी क्षेत्र के नगारा और बराना में बालू माफिया दिन रात बालू का अवैध खनन कराकर मालामाल हो रहे हैं। बिना रायल्टी बालू निकाले जाने से सरकार को राजस्व का लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। रोक के बाद भी मशीनों से खनन कार्य कराया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी सबकुछ जानकर अंजाम है। जिससे बालू माफिया नदियों का सीना चीर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में बालू के अवैध खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है। पनवाड़ी क्षेत्र से निकली नदियों से माफिया चोरी छिपे खनन कार्य करा रहे हैं। नगारा और बराना में धड़ल्ले से खनन का कार्य जारी है। नगारा में घाट से बालू निकालकर बिना डंप का लाइसेंस लिए धड़ल्ले से बालू डंप की जा रही है। इसके बाद डंप बालू को ट्रक, डंपरों और ट्रैक्टरों में भरकर पनवाड़ी पुलिस की साठगांठ बिना रॉयल्टी के निकासी की जा रही है। उधर खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जहां पर अवैध खनन पाया जाएगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें