महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव ने कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिलेभर में राजनैतिक दलों के नेताओं की होर्डिंग, बैनर और पोस्टर 48 घंटे के अंदर हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भ्रामक खबर चलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खबरों के जरिए न कोई किसी की तारीफ करेगा, न कोई किसी की बुराई। उन्होंने बताया कि चुुनाव के मद्देनजर असलहा जमा कराने के थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एसपी स्वामीनाथ ने बताया कि महोबा जिले से 45 किमी परिधि में मध्यप्रदेश की सीमा लगी हुई है। 29 अप्रैल को सीमा से सटे जनपद छतरपुर में चुनाव न होने के कारण मध्यप्रदेश के लोगों की आवाजाही रोकने के लिए 28 मार्ग चिह्नित कर बैरियर लगाए जाएंगे। महोबा जिले की सीमा से सटे झांसी, बांदा और हमीरपुर जिलों की सीमा पर भी 11 बैरियर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुुनाव के मद्देनजर 350 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित किया गया है।
पहली दफा मतदान करेंगे 10,074 युवा मतदाता
लोकसभा चुनाव में पहली दफा 10,074 युवा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस साल 18-19 वर्ष के युवा मतदाता बने है। जिन्हें 2019 के लोकसभा चुुनाव में पहली बार वोट डालने का मौका मिल रहा है।
चुुनाव में सोशल मीडिया पर रखी जाएगी विशेष नजर