फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मार्ग में ट्रक फंसने से दो घंटे हाईवे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण के चलते आए दिन रिवई गांव के पास जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। रविवार को रिवई गांव के आगे एक ट्रक फंस जाने से दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जिससे एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन दोनों तरफ फंस गए। क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई।
गौरतलब है कि झांसी-मिर्जापुर हाईवे में कबरई से लेकर मटौंध तक बेहद धीमी गति से सड़क का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए कच्चा मार्ग बना दिया है। जिसमें आए दिन ओवरलोड ट्रक जमीन में धसने से फंस जाते हैं।
इससे जाम की स्थिति बन जाती है। रविवार को दिन में एक बजे एक ट्रक कच्चे मार्ग में फंस गया। जिससे जाम लग गया। दोनों तरफ भारी संख्या में बसें, ट्रक, चार पहिया वाहन के अलावा अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। प्रशासन ने सूचना मिलने पर क्रेन मशीन मौके पर भेजी। क्रेन से करीब तीन बजे ट्रक एक तरफ किया गया। इसके बाद तीन बजे जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे मार्ग में ट्रक फंसने से दो घंटे हाईवे रहा जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें