फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमीयुगल की गुलाबी गैंग ने कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शादी के लिए मां-बाप के राजी न होने पर घर से भागे-भागे घूम रहे बालिग प्रेमी युगल की गुलाबी गैंग की कमांडर फरीदा बेगम ने अपने घर में ले जाकर दोनों का निकाह कबूल कराकर दोनों को हमसफर बनाया। हालांकि दोनों पक्षों के मां-बाप शादी में शरीक नहीं हुए। इसके बाद भी पति-पत्नी हंसी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

कोतवाली मौदहा के ग्राम कमहरिया निवासी मोहम्मद हनीफ की 19 वर्षीय बेटी शाइस्ता कोतवाली चरखारी के ग्राम बम्हौरी कलां निवासी चांद पुत्र नसीर खां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने घर में एक दूसरे से शादी करने के लिए कहा। लेकिन दोनों के मां-बाप इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। विवाह में परिजनों को बाधा बनते देख प्रेमी युगल कुछ दिन पहले घर से भाग गए। लड़की पक्ष ने लड़के के खिलाफ कोतवाली मौदहा में लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिससे दोनों प्रेमी परेशान घूम रहे थे।
प्रेमी युुगल ने गुलाबी गैंग की बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम से मुलाकात की और बालिग होने के कागजात दिखाए। फरीदा बेगम ने लड़की पक्ष के घर जाकर बातचीत की। इसके बाद लड़की पक्ष ने कोतवाली में कोई कार्रवाई न किए जाने के बाबत प्रार्थना पत्र दिया और लड़की से रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद गुलाबी गैंग की कमांडर ने दोनों को अपने घर ले जाकर निकाह कराया। जहां पर फरीदा बेगम के साथ मोहल्लेवासी इस अनूठी शादी के गवाह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल का गुलाबी गैंग ने कराया निकाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें