कुलपहाड़ (महोबा)। जलसंस्थान पनवाड़ी में लगे एक दर्जन संविदा कर्मचारियों को छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिला। जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। सोमवार को कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी जंगबहादुर सिंह को सौंपे ज्ञापन में संविदा कर्मी शाहिद अली, राजू, रमेश, अमर सिंह, रामनारायन, गोपाल, उमेद खान, सेवाराम, गोविंददास आदि ने बताया कि वह जलसंस्थान पनवाड़ी में पम्प ऑपरेटर व बाल ऑपरेटर के पद पर संविदा में कार्य करते चले आ रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा छह माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र ही विभाग से वेतन दिलाए जाने की मांग की है।
संविदा कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन