महोबा/कबरई। कानपुर सागर हाईवे में आटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग लहूलुहान हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा कबरई के मोहल्ला राजीव नगर निवासी इंद्रेश (20) पुत्र मोहनलाल शुक्रवार की शाम घर से बाजार जा रहा था। तभी हाईवे में बालिका कॉलेज के समीप आटो से उसकी भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।
दूसरी घटना हाईवे में कस्बा कबरई के समीप घटी। जनपद बांदा के ग्राम कटरा निवासी हिमांशु सिंह (24) बाइक से महोबा आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस लाइन निवासी साहब सिंह व कसौरा टोरी निवासी मातादीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो दिन पूर्व कानपुर-सागर नेशनल हाईवे में कबरई कस्बे के गर्ल्स कॉलेज के पास आटो और बाइक भिड़ने से घायल बाइक सवार राजीव नगर निवासी इंद्रेश (20) पुत्र मोहनलाल की इलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन लोग घायल
- घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती