फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में ग्रामीण की बके से हमलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम विजयपुर अंडवारा में मामूली विवाद को लेकर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक ग्रामीण की बाका (धारदार हथियार) से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को सतारी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आला कत्ल बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम विजयपुर अंडवारा निवासी गयाप्रसाद (52) का कुछ दिन पहले गांव के ही विश्वनाथ उर्फ विस्सू से बच्चों की लड़ाई को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर गया प्रसाद ने गांव के ही विश्वनाथ को जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे विश्वनाथ अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में गया प्रसाद ने उसे रोक लिया, जिससे दोनों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विश्वनाथ ने अपने साथी मूलचंद्र अनुरागी के साथ मिलकर गया प्रसाद पर बाका से प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया।
खून से लथपथ हालत में ग्रामीण को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई पन्नालाल ने थाना श्रीनगर में विश्वनाथ उर्फ विस्सू और मूलचंद्र अनुरागी के खिलाफ दर्ज कराई है। घटना के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों हमलवारों को सतारी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से बरामद किया। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ सतीश चंद्र का कहना है कि मृतक गया प्रसाद शराब का आदी था। गांव में ही खेती किसानी का काम करता था। कुछ दिन पहले बच्चों बच्चों के विवाद में गया प्रसाद ने विश्वनाथ उर्फ विस्सू से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली विवाद में ग्रामीण की बाका से हमलाकर हत्या
-पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें