फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सेना की कामयाबी पर निकला विजय जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई सेना की कामयाबी पर निकला विजय जुलूस
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। भारतीय हवाई सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में संचालित आतंकवादी प्रशिक्षण ठिकानों पर हवाई हमला कर आतंकवादियों को मार गिराने की कामयाबी को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बे में विजय जुलूस निकाला गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर के गांधी चौराहे से शुरू किया गया विजय जुलूस बस स्टैंड, बाजार, किशोर गंज सहित अन्य मार्गों से निकलकर गल्ला मंडी में समाप्त हुआ। इस दौरान कालेजों के छात्र, एबीवीपी के सदस्य और नागरिक पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चलते रहे। इस मौके पर राहुल बाजपेयी, प्रशांत सोनी, राकेश, सुरेश विश्वकर्मा, यशपाल अहिरवार, धर्मेंद्र यादव, राकेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें